नाहन: कालाअंब की कंपनी में 50 हेल्पर पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को होगा इंटरव्यू

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 25 नवंबर, बुधवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार कालाअंब क्षेत्र की कंपनी M/S Iskon Remedies, Vill Ogli Nahan Road, Kala-Amb, Distt. Sirmaur, H.P. में हेल्पर के 50 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम वेतन 12,750 रुपये प्रति माह दिया जाएगा, जिसके साथ 0.75% ESI और 12% PF की सुविधा भी मिलेगी।

jobs

साक्षात्कार में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं योग्यता प्रमाण पत्र, जिनमें 10वीं या 12वीं के प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं, लेकर निर्धारित समय पर रोजगार कार्यालय पहुंचें।

जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी या पूछताछ के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय के फोन नंबर 01702-222274 अथवा दूरभाष नंबर 9317442497 पर संपर्क कर सकते हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed