नाहन : सिरमौर जिले के ऐतिहासिक शहर नाहन के प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित भागवत कथा वाचक तथा गायक साक्षी चैतन्य का पहला आधिकारिक भक्ति भजन “रमण बिहारी” ‘चैतन्य कृपा परिवार’ यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है। अपनी ओजस्वी कथा शैली और सुरीले भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल करने वाले साक्षी चैतन्य का यह पहला आधिकारिक भजन सामने आते ही संगीत व भक्ति प्रेमियों के बीच खूब सराहा जा रहा है।
अपनी ज्ञानमयी भागवत कथाओं के लिए दूर-दूर तक पहचाने जाने वाले साक्षी चैतन्य के जीवन का यह प्रथम भजन है, जिसे उन्होंने आज सभी भक्तों और नाहन वासियों के साथ साझा किया है। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी धर्मानुरागी श्रोताओं से यूट्यूब पर इस भजन को देखने और कमेंट्स के माध्यम से अपना आशीर्वाद व स्नेह प्रदान करने की अपील की है।

इस सुंदर भजन के भावपूर्ण बोल स्वयं साक्षी चैतन्य ने लिखे हैं। संगीतमय रचना को विकास शर्मा और राकेश ठाकुर ने अपने संगीत निर्देशन से सजाया है, जबकि संगीत व्यवस्था का कार्य विकास शर्मा द्वारा संभाला गया है। भजन में बलदेव द्वारा बजाई गई बांसुरी की मधुर धुन इसे अत्यधिक भक्तिमय बनाती है।
इस भजन की ऑडियो रिकॉर्डिंग ‘वी.एस. स्टूडियो’ (V S Studio) में हुई है, वहीं इसका शानदार वीडियो निर्देशन विकास शर्मा ने किया है। भजन का निर्माण ‘चैतन्य कृपा परिवार’ के बैनर तले हुआ है। नाहन शहर के लोगों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे यूट्यूब पर https://www.youtube.com/watch?v=EaYiQcmupfQ इस भजन को अवश्य सुनें और कमेंट के जरिए अपना समर्थन और आशीर्वाद दें।