नाहन: शहर के मोहल्ला गोविंदगढ़ और आसपास के इलाकों में कल विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खतरनाक स्थानों से बिजली की तारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से सप्लाई को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
SDO ने बताया कि यह मरम्मत व केबल शिफ्टिंग का कार्य 100 kVA MVD वितरण ट्रांसफार्मर पर किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण कल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संबंधित ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस 3 घंटे के पावर कट के दौरान मोहल्ला गोविंदगढ़ का कुछ हिस्सा, सुनार गली तथा बावेजा पेट्रोल पंप के समीपवर्ती क्षेत्र सीधे तौर पर प्रभावित रहेंगे।

SDO संतोष कुमार ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और अनुरोध किया है कि वे इस समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि केबल शिफ्टिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो आपूर्ति समय से पूर्व भी बहाल कर दी जाएगी।