नाहन में इन क्षेत्रों में कल 7 घंटे बंद रहेगी बिजली

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नाहन उप-मंडल 1 के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक एलटी लाइन के मरम्मत कार्य के चलते कल शनिवार (10 अक्टूबर) को नाहन उपायुक्त कार्यालय को विद्युत आपूर्ति देने वाले 250 kVA DTR (ट्रांसफॉर्मर) को बंद रखा जाएगा। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

शटडाउन के कारण जिला उपायुक्त कार्यालय , अरण्यपाल / वन संरक्षक कार्यालय अधीक्षण अभियंता बीएंडआर कार्यालय तथा लोक निर्माण विभाग सर्कल कार्यालय के समीप स्थित विला राउंड आवासीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत बोर्ड के एसडीओ संतोष कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए अपने बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर लें और कार्य के दौरान विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों का सहयोग करें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।