पांवटा साहिब: धौलाकुआं के पास पानी को लेकर भिड़ गईं पड़ोसनें, मारपीट के बाद दोनों पर केस दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत गांव गुज्जर कॉलोनी नौरंगाबाद ,डाकघर धौलाकुआं में पड़ोसियों के बीच विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर मारपीट व अन्य आरोप लगाते हुए पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों ओर से मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

25 नवम्बर को पुलिस थाना माजरा में दर्ज शिकायत के अनुसार, गांव गुज्जर कॉलोनी नौरंगाबाद निवासी नेक बीबी पत्नी सरवर अली ने बताया कि 25 नवम्बर को ही उसके पड़ोस में रहने वाली रुकसाना पत्नी रफीक ने गुज्जर कॉलोनी के जंगल में उसके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज व धमकियां भी दीं।

वहीं, दूसरे पक्ष की रुकसाना पत्नी मो. रफीक निवासी गुज्जर कॉलोनी नौरंगाबाद ने भी 25 नवम्बर को पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। रुकसाना के अनुसार, 25 नवम्बर को जब वह गुज्जर कॉलोनी में बाहर खुले में कपड़े धो रही थी, तो पड़ोस में रहने वाली नेक बीबी की गाय वहां पानी पीने आ गई। शिकायत के मुताबिक, पानी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही बोलचाल बंद थी, जिस पर रुकसाना ने नेक बीबी के बेटे सलीम को अपनी गाय वहां से ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि इतना सुनते ही नेक बीबी और उसका बेटा सलीम उसके पास आए और मारपीट करने लगे। जब वह बचकर घर की ओर जाने लगी, तो कथित तौर पर दोनों बेटियों फातिमा और मरिया ने भी उसे रोककर मारपीट की।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed