पांवटा साहिब: पुलिस ने 2.57 ग्राम चिट्टे सहित टिम्बी क्षेत्र के दो आरोपी दबोचे

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना पुरूवाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2.57 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद किया है और एक व्यक्तिय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल पुलिस थाना पुरूवाला की टीम जब टीम कुन्जा मतरालियों के पास मौजूद थी, तो उन्हें विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि अजय शर्मा पुत्र सूरत सिंह (निवासी गांव सियांरी, डाकघर टिम्बी, जिला सिरमौर) तथा मदन सिंह पुत्र लायक राम (निवासी गांव वसोग, डाकघर टिम्बी, जिला सिरमौर) चिट्टा/स्मैक बेचने का अवैध धंधा करते हैं। सूचना के मुताबिक दोनों आरोपी उस समय पांवटा साहिब से रामपुरघाट की ओर आ रहे थे और यदि तुरंत तलाशी ली जाए तो उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नियमानुसार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2.57 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अजय शर्मा पुत्र सूरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना पुरूवाला में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed