मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

Photo of author

By Hills Post

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के ऐहन स्थित कोल डैम जलाशय (ऐहन से तत्तापानी तक) में स्पीड बोट, जेट स्की, मिनी क्रूज जैसी साहसिक वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया। इस पहल से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल को पर्यटन में अग्रणी राज्य बनाना है, इससे पहले बिलासपुर में भी ऐसी गतिविधियां शुरू की जा चुकी हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। इस अवसर पर शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया और महाधिवक्ता अनूप रतन मौजूद रहे। वहीं, मंडी के ऐहन में जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक वनोद कुमार भी उपस्थित थे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।