रेणुका क्षेत्र में पुलिस ने भांग की अवैध खेती पकड़ी, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना रेणुका को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, गांव काँडो फागड़ (आंवल वाली), तहसील रेणुका में भांग/कैनबिज की अवैध खेती का पर्दाफाश किया गया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना रेणुका की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाल चन्द पुत्र राम चरण के कब्जे वाली मलकीयत भूमि पर छापा मारा। मौके पर दो खेतों से कुल 1020 भांग/कैनबिज के पौधे बरामद किए गए।

पुलिस टीम ने पौधों में से कुछ को रासायनिक परीक्षण हेतु सुरक्षित किया, जबकि शेष पौधों को गवाहों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस ने दोहराया है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed