नाहन : जिला सिरमौर के समस्त भवन एवं अन्य निर्माण कार्य से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों को सूचित किया जाता है कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर सुनिश्चित करवाएं। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत ही इस विभाग द्वारा श्रमिकों का डिजिटल लेबर कार्ड बनाया जाएगा।
सभी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर स्वयं अथवा अपने नजदीकी सी.एस.सी. लोक मित्र केंद्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आईडी / UAN विवरण जमा करना: ई-श्रम पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के उपरांत प्राप्त ई-श्रम कार्ड, आईडी संख्या या यू.ए.एन. (UAN) नंबर को श्रम कल्याण कार्यालय सिरमौर (पुराना DRDA भवन, DC कार्यालय के समीप, नाहन) में स्वयं आकर जमा करवाएं अथवा दूरभाष संख्या 01702-292032 पर टेलीफोन के माध्यम से दर्ज करवाएं।

ई-श्रम पंजीकरण की जानकारी कार्यालय में जमा करवाने के बाद विभाग द्वारा श्रमिकों का डिजिटल लेबर कार्ड जारी किया जाएगा। इसी डिजिटल लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को विभाग की विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान किया जाएगा।
कार्यालय द्वारा जिला सिरमौर के सभी पंजीकृत श्रमिकों से विशेष अनुरोध किया जाता है कि वे बिना किसी विलंब के अपना ई-श्रम पंजीकरण करवाकर इसकी जानकारी/यू.ए.एन. संख्या श्रम कल्याण कार्यालय नाहन में अति शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि उनका डिजिटल लेबर कार्ड बनाया जा सके।