सोलन के सलोगड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, टला बड़ा हादसा

Photo of author

By Hills Post

सोलन: जिला सोलन के सलोगड़ा के पास एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्घटना के समय बस करीब 10 से 12 सवारियों को लेकर सोलन से शिमला की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफर के दौरान बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी और बीच सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में बस चालक और एक यात्री को चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने फौरन राहत और बचाव काम शुरू करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि या तो बस के ब्रेक फेल हुए थे या फिर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।