हर्षवर्द्धन चौहान ने सोलन में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित

Photo of author

By Hills Post

सोलन: उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी परवाणू के पद पर तैनात मेहर पंवार तथा भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में धर्मपुर में कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत शुमायला चौधरी को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

हर्षवर्द्धन चौहान ने अनुकरणीय सेवाओं के लिए थाना प्रभारी सोलन पुलिस निरीक्षक हंस राज, उप पुलिस निरीक्षक गोपाल सिंह थाना सदर सोलन और मनोज कुमार मुख्य आरक्षी थाना सदर सोलन को सम्मानित किया। श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उप पुलिस निरीक्षक दलीप सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मपुर, उप पुलिस निरीक्षक धनवीर सिंह थाना प्रभारी कसौली, उप पुलिस अधीक्षक प्रताप सिंह थाना प्रभारी परवाणू और उप पुलिस निरीक्षक हरि सिंह थान प्रभारी बागा को सम्मानित किया।

उन्होंने यातायात इकाई सोलन की प्रभारी उप पुलिस निरीक्षक दयावती को प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
हर्षवर्द्धन चौहान ने विशेष जांच इकाई ज़िला सोलन में कार्यरत उप पुलिस निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, आरक्षी नवीन कुमार एवं रोहित कुमार को अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने थाना सदर सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार, शुभम, आरक्षी अमित कुमार और बालकृष्ण को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने यातायात इकाई सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार को अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
उद्योग मंत्री ने ज़िला पुलिस सोलन के साईबर सैल में कार्यरत आरक्षी सौरभ, सुरक्षा शाखा अर्की में तैनात आरक्षी दलीप चंद को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में सहायक वाचक के पद पर कार्यरत मानद सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश तथा आरक्षी मन्दीप कुमार, पुलिस लाईन सोलन में वाहन चालक के पद पर कार्यरत सुखविंदर सिंह, पुलिस लाईन सोलन में चीफ ड्रिल इंसट्रक्टर के पद पर कार्यरत मानद मुख्य आरक्षी रतन चंद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था में कार्यरत आरक्षी आशीष कल्याण तथा पुलिस लाईन सोलन में सेवारत महिला आरक्षी सुमन देवी को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
हर्षवर्द्धन चौहान ने वन बीट चवाल में कार्यरत वन रक्षक किशोरी को बहुमूल्य वन भूमि को वनों की आग से बचाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त विमला कश्यप सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed