HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में राजदेवता माधो राय की निकली भव्य मध्य जलेब
    हिमाचल

    अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में राजदेवता माधो राय की निकली भव्य मध्य जलेब

    संवाददाताBy संवाददाताMarch 5, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: मंडी के अंतर्राष्ट्रीय महा शिवरात्रि महोत्सव में आज (शनिवार) राज देवता माधो राय की भव्य मध्य जलेब निकाली गई। इस जलेब में जल शक्ति व बागवानी मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। राज देवता माधो राय की पूजा अर्चना के बाद विभिन्न देवी-देवताओं की भागीदारी एवं देवलुओं के साथ यह भव्य जलेब ऐतिहासिक पड्डल मैदान पहुंची। इससे पहले जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी प्रोमिला ठाकुर के साथ माधो राय मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।

    इसके बाद पड्डल में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सर्वप्रथम सभी देवी-देवताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर छोटी काशी मंडी में देवी-देवताओं, कारदारों व देवलुओं की मौजूदगी में गांव व शहर का एक अनूठा एवं भव्य मिलन होता है। मंडी जनपद के नौजवान देवी-देवताओं के साथ छोटी काशी केवल पहुंचते ही नहीं है बल्कि यहां के माहौल को देवमयी बना देते हैं। उन्होने कहा कि मंडी में निकलने वाली इस भव्य जलेब के माध्यम से एक अनूठा व अलौकिक नजारा बनता है।

    जलशक्ति मंत्री ने प्रदेश में गत चार वर्षों में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि मंडी में अंतर्राष्टीय स्तर का एक हवाई अड्डा स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सीएम जय राम ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आने वाले समय में लगभग 10 से 11 हजार करोड रूप्ये की लागत से इस हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिषन के तहत प्रदेष ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए पूरे देष भर प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा वर्ष 2022 में हर घर को नल तथा नल में शुद्ध पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा।

    जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेष में जल जीवन मिषन के अंतर्गत लगभग साढे आठ लाख नये नल कनेक्षन लगाए गए हैं। पीने के पानी के संपूर्ण समाधान के लिये प्रदेष को जल जीवन मिशन के तहत साढे चार हजार करोड़ रुपये की धनराषि स्वीकृत हुई है। इसके अतिरिक्त एषियन विकास बैंक के माध्यम से 900 करोड़, ब्रिक्स के माध्यम से 800 करोड़, मंडी व कुल्लू जिला में बफर क्षेत्र विकसित करने के लिये 353 करोड तथा प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से मंडी जिला में 378 करोड रूपये की राषि व्यय की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022

    देव आस्था का प्रतीक सीपुर मेले का शुभारंभ

    May 14, 2022

    करसोग में पांच दिवसीय श्री मूल माहूंनाग मेला शुरू

    May 14, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.