HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»आत्मनिर्भर महिला सशक्त समाज के निर्माण में सहायक: डॉ. रचना गुप्ता
    सोलन

    आत्मनिर्भर महिला सशक्त समाज के निर्माण में सहायक: डॉ. रचना गुप्ता

    Hills PostBy Hills PostJune 11, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वरिष्ठतम सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाकर ही आर्थिक रूप से मज़बूत एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। डॉ. रचना गुप्ता आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दिग्गल में विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा आयोजित मेले को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थीं।

    इस मेले में अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खण्ड नालागढ़ की 15 ग्राम पंचायतों तथा विकास खण्ड कुनिहार की विभिन्न ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों व बाल विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि स्वंय सहायता समूह महिलाओं को एकजुट कर आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में स्वंय सहायता समूहों की सफलता पूरे देश के लिए आदर्श है।

    उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान इस तरह के जागरूकता शिविर एवं मेलों पर विराम लगना पड़ा था। अब राज्य सरकार के माध्यम से इन्हें गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वंय सहायता समूह ‘लोकल फॉर वोकल’ की परिकल्पना को साकार करने और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में सफल हो रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को दैनिक दिनचर्या के कामों से हटकर कुछ ऐसा कार्य करना चाहिए जो उनकी आमदनी बढ़ाने का भी माध्यम बने। स्वयं सहायता समूह इसके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है।

    उन्होंने सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आत्मनिर्भरता पर बल दिया। उन्होंने रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बारे में युवाओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईटीआई या अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के माध्यम से अर्जित ज्ञान से स्वरोजगार आरम्भ कर अन्य को भी रोज़गार प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना की पूर्ण जानकारी भी प्रदान की।

    इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम, विकास खण्ड अधिकारी कुनिहार तारावती, समाज शिक्षा एवं खण्ड योजना अधिकारी नालागढ़, संजय वर्मा, ग्राम पंचायत दिग्गल के प्रधान पवन कुमार तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    एनसैक स्क्यिोरिटी सर्विसिस में भरें जाएंगे 150 पद: अनीता गौतम

    June 15, 2022

    सोलन फिलफोट फोरम द्वारा आयोजित अभिनय-2022 का शुभारम्भ

    June 3, 2022

    97 योजनाओं के द्वारा जन-जन को लाभान्वित करने का सफल प्रयास-डॉ. सैजल

    June 2, 2022

    मुख्यमंत्री ने माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान का दौरा किया

    June 1, 2022

    सोलन में 196 पदों के लिए साक्षात्कार 01 जून को

    May 28, 2022

    सोलन: 24 जून से 26 जून तक मनाया जाएगा शूलिनी मेला

    May 24, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.