HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»ऊना जिला में सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय महिला की मौत
    ऊना

    ऊना जिला में सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय महिला की मौत

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 12, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में खड्ड गांव से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ स्कूटी (HP 20F-5202) पर सफर कर रही थी। इसी बीच खड्ड गांव के बाबा भभूर शाह मंदिर के समीप ट्रक (HP 19E 8736) स्कूटी को ओवरटेक कर रहा था। वहीं सामने से एक और वाहन आने के चलते ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा व उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पिछले टायरों के नीचे कुचली गई। स्थानीय लोगों ने फौरन एंबुलेंस की सहायता से महिला व उसके पति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रानी देवी (38) पत्नी करनैल सिंह, निवासी खड्ड गांव के रूप में हुई है।

    ट्रक चालक दुर्घटना के तुरंत बाद से ट्रक लेकर मौके से भाग गया बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस जल्द ही ट्रक चालक को काबू कर लेगी। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान

    मार्च 30, 2023

    सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के पदों हेतू साक्षात्कार 20 अप्रैल को

    मार्च 29, 2023

    दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई 2 युवकों की मौत

    मार्च 24, 2023

    ऊना में 5,544 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ

    मार्च 23, 2023

    चिंताओं को दूर कर मनोकामना पूर्ण करती है ‘माता श्री चिंतपूर्णी’

    मार्च 22, 2023

    चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 22 से 30 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144

    मार्च 21, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.