HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, सितम्बर 24
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»ऊना: सैंसोवाल में 20 लाख से बनेगी सिंचाई परियोजना
    ऊना

    ऊना: सैंसोवाल में 20 लाख से बनेगी सिंचाई परियोजना

    संवाददाताBy संवाददाताअप्रैल 18, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत सैंसोवाल में 20 लाख से बनने वाली सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व स्कीम का बोर खराब हो गया था, जिसके चलते नया बोर किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की हर प्रकार से सहायता कर रही है। प्रदेश की सड़कें सुरक्षित बनें तथा किसान भी बेसहारा पशुओं की समस्या से खेती-बाड़ी छोड़ने को मजबूर न हों, इसके लिए प्रदेश में गौशालाएं एवं गौ-अभ्यारण्य बनाए जा रहे हैं।

    हरोली विस क्षेत्र के तहत बीटन में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से गौ-अभ्यारण्य बनने जा रहा है, जिसके लिए 1.75 करोड़ की प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है। 534 कनाल भूमि पर बीटन में गौ-अभ्यारण्य का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा, जिससे हरोली विस क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या का निदान हो पाएगा। उन्होंने कहा कि अपने निरंतर प्रयासों से प्रदेश सरकार अब तक 20 हजार से अधिक बेसहारा पशुओं को छत्त प्रदान करने में सफल रही है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत राज्य में 4592 किसानों के खेतों को सुरक्षित बनाने के लिए 150.52 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

    इस योनजा के तहत सरकार किसानों को सौर चलित, कांटेदार तार तथा चेन लिंक बाड़ लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। व्यक्तिगत सौर बाड़बंदी पर 80 प्रतिशत तथा समूह में बाड़बंदी के लिए 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। वहीं कांटेदार व चेन लिंक बाड़बंदी पर 50 प्रतिशत तथा कंपोज़िट बाड़बंदी पर 70 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रति वर्ष किसानों को 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दे रही है। इस अवसर पर प्रधान नरदेव काकू, उप प्रधान बलदेव, कैप्टन प्रेम वशिष्ठ, शशि कंवर पंचायत समिति सदस्य प्रेम लता, बिशन दास, केसरी देवी, अंजू, चंचला शर्मा, ऊषा देवी तथा रघुबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    शहीद स्मारक ऊना में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि

    जुलाई 26, 2023

    26 जुलाई को एमसी पार्क में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस

    जुलाई 24, 2023

    अनुराग ठाकुर ने हरोली में जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ बैठक की

    जुलाई 4, 2023

    दिव्यांग श्रेणी में जेबीटी के एक पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को

    जुलाई 4, 2023

    टोरेंट फार्मास्युटिकल बद्दी द्वारा भरे जाएंगे 110 पद

    जून 24, 2023

    बंदियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया

    जून 17, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.