राजगढ: प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों की जानकारी दूर दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के चूडे़श्वर लोक नृत्य कला मंच राजगढ़ के कलाकारों द्वारा आज पच्छाद विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरमौरी मंदिर तथा सराहां के जंज घर में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया।

दल के कलाकारों ने गीत, संगीत, नुक्कड नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। कलाकारों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, हिम केयर, सहारा योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।

कलाकारों ने बताया कि आज का युवा वर्ग नशे के दल-दल में फंसता जा रहा है। युवा जो हमारे देश के आने वाले कल के भविष्य हैं, उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं को देश व प्रदेश के विकास में अपना सक्रिय योगदान देने बारे संदेश भी दिया। इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनने, हाथों को साबुन से बार-बार धोने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने आदि नियमों की अनुपालना करने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सराहां के बीडीसी अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील शर्मा, पंचायत इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, ग्राम पंचायत सिरमौरी मंदिर के सदस्य अशोक कुमार, प्रधान विकास महिला मण्डल मधयाना उषा देवी, प्रधान प्रगति महिला मंडल मधयाणा लाजवंती सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version