जिला कांगड़ा में मनरेगा के तहत लोकपाल ने कार्यभार सम्भाला: उपायुक्त

धर्मशाला: भारत सरकार के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के तहत लोकपाल की नियुक्ति कर दी है।

यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा, श्री आरएस गुप्ता ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि श्री ओपी शर्मा, सेवानिवृत हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी ने 23 जुलाई, 2010 को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में लोकपाल(मनरेगा) के कार्यालय का कार्यभार सम्भाल लिया है। श्री शर्मा की नियुक्ति से मनरेगा के कार्यान्वयन में पारदर्शिता आएगी तथा मनरेगा से सम्बन्धित शिकायतों का निपटारा शीघ्र-अतिशीघ्र नियमानुसार हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जिन भी व्यक्तियों को मनरेगा से तहत कोई भी शिकायत हो वे तथ्यों पर आधारित अपनी शिकायतों को लोकपाल को भेज सकते हैं।

error: Not Allowed