HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»ज्वालामुखी में सदियों पुराना हवन कुंड बंद करने को लेकर लोग विरोध पर उतरे
    हिमाचल विशेष

    ज्वालामुखी में सदियों पुराना हवन कुंड बंद करने को लेकर लोग विरोध पर उतरे

    बिजेन्दर शर्माBy बिजेन्दर शर्माSeptember 26, 20103 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ज्वालामुखी: मंदिर में चल रहे अभियान के तहत एक और ऐतिहासिक स्मारक दफन हो गया। जिससे इलाके के लोगों में गुस्सा है। ताजा घटनाक्रम मंदिर के सामने सदियों से चले आ रहे हवन कुंड को मंदिर प्रशासन ने सीमेंट से बंद कर दिया।

    हालांकि इसको बंद करने के पीछे मंदिर अधिकारी सुदेश नैयर के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। लेकिन वह बताते हैं कि कांगडा के जिलाधीश आर एस गुप्ता के आदेशों व मंदिर न्यास के सदस्यों की सहमति से ही यह हुआ है। लेकिन हैरानी का विषय है कि कांगडा के जिलाधीश इससे पहले भी कई ऐसे फैसले ले चुके हैं। जो हिन्दु समाज को कतई रास नहीं आ सकते।

    यह वही हवन कुंड है। जहां आज तक देश दुनिया के लाखेंा लोग हवन करवा चुके हैं। लेकिन लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र आज कांगडा के जिलाधीश के आदेश मात्र से मिन्टों में धवस्त कर दिया गया। इतिहास साक्षी रहा है कि यहां रियासत काल में कई पहाडी राजा यहां हवन कर चुके हैं। स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांध्ीा से लेकर शंकर दयाल शर्मा चंद्र शेखर जैसे दिग्गज इसी जगह नतमस्तक होकर अपने अराध्य देव की पूजा कर चुके हैं। देश के इस्पात मंत्री व खुद मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पता नहीं कितनी बार इस यग्य कुंड में आहुतियां डाल चुके हैं।इस स्थान को महाराजा पटियाला भी नहीं भूलते। स्थान का महत्व अधिक इसलिये रहा है कि यहां बैठकर सामने मंदिर में प्राचीनकाल से जल रही ज्योतियां दिखायी देती हैं। लिहाजा यहां हवन कर हर किसी को न केवल मानसिक सुख मिलता है। बल्कि अपनी मनौति पूरी होने का विशवास भी हासिल होता है।

    लेकिन सवाल उठता है कि सरकार पुरातन स्मारकों को जानबूझ कर मिटा रही है। या इससे कोई फायदा हो रहा है।

    मंदिर के बारीदार विमल कुमार ने कहा कि मंदिर प्रशासन ऐसा क्यों कर रहा है यह उन्हें नहीं पता । लेकिन अब लोग मंदिर के सामने बैठकर हवन नहीं करवा पायेंगे। उन्हें लगता है कि ऐसा काम वही लोग कर सकते हैं जो मूर्ति पूजा में विशवास नहीं रखते। चूंकि हवन कुंड को तो किसी भी तरीके से बंद नहीं किया जा सकता।

    कांग्रेस नेता अशोक गौतम ने अफसोस जताया कि ऐसा कदम कोई नास्तिक ही उठा सकता है। बकौल उनके कांगडा के जिलाधीश व मंदिर से जुडे दूसरे लोग अगर नास्तिक हैं। तो सरकार को तुरन्त इस ओर कदम उठाने चाहियें। ताकि धार्मिक भावनायें आहत न हों। ज्वालामुखी नगर पंचायत के पार्षद उत्तम चंद ने कहा कि प्रशासन जल्द ही इस हवन कुंड को जल्द न खोला तो नगर के तमाम लोग ंमदिर प्रशासन के खिलाफ प्रर्दशन करेंगे।

    उधर मंदिर न्यास के सदस्य प्रताप चौधरी ने बताया कि हवन कुंड बंद करने का फैसला टरस्ट की बैठक में नहीं हुआ है।

    अखिल भारतीय ब्राहम्ण सभा के स्थानीय संयोजक बी के उपमन्यु ने मंदिर प्रशासन के इस फैसले की कडे शब्दों में निन्दा की है। व कहा कि कांगडा के जिलाधीश ने आज तक जो भी फैसले मंदिर के बारे में लिये र्हैं। वह हिन्दु हितों के खिलाफ हैं। पुरातन ऐतिहासिक स्मारकों को तोडने की इजाजत कोई भी सभ्य समाज नहीं दे सकता।

    स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने इस बाबत स्पष्ट किया कि वह खुद मंदिर में जाकर वास्तुस्थ्तिी का अध्यन करेंगे। लेकिन कोई भी फैसला थोपा नहीं जायेगा। जनता जो चाहेगी। काम वही होगा। कांगडा के जिलाधीश से इस मामले पर बार बार प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो पाया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    बिजेन्दर शर्मा

    Related Posts

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    By संवाददाताMay 18, 2022

    शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के माजरा में बीती रात हुई घटना की…

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.