नाहन : भक्ति और आध्यात्मिकता के प्रसार में निरंतर समर्पित रहने वाले प्रसिद्ध भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य की एक नई और मनमोहक प्रस्तुति सामने आई है। भगवान श्रीकृष्ण की चेतना और भक्ति भाव को जन-जन तक पहुँचाने वाले साक्षी चैतन्य का नया संकीर्तन भजन ‘हो जगन्नाथ’ रिलीज हो गया है, जिसे लेकर उनके अनुयायियों और श्रोताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इस सुमधुर आध्यात्मिक भजन की रचना (कंपोजीशन) स्वयं भगवान जगन्नाथ जी के नाम को समर्पित है। इसके गीतकार और गायक खुद साक्षी चैतन्य हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से इस संकीर्तन में चार चांद लगाए हैं। इस भक्तिमय प्रस्तुति के संगीत निर्माण (Music Production), वीडियो निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी विकास शर्मा ने निभाई है।

इस पूरी प्रस्तुति का निर्माण ‘चैतन्य कृपा परिवार’ (Producer) के बैनर तले किया गया है। इसके साथ ही, ‘भक्ति पंथ’ के पूज्य इंद्रेश महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया गया है, जिनके आशीर्वाद से यह खूबसूरत भजन श्रोताओं तक पहुँच रहा है।
साक्षी चैतन्य के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘चैतन्य कृपा परिवार’ पर इस नए संकीर्तन भजन के साथ-साथ भक्ति भाव से परिपूर्ण अन्य भजनों, सत्संगों, कथाओं और आध्यात्मिक विचारों का आनंद लिया जा सकता है। youtube.com/watch?si=N-7E7ZKHx7OOuXxm&v=1vMQ_y_JrJk&feature=youtu.be इस लिंक के माध्यम से सीधे इस वीडियो को देख व सुन सकते हैं चैनल से जुड़े प्रबंधकों ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस भजन को सुनें और चैनल से जुड़कर भक्ति धारा का लाभ प्राप्त करें।