नाहन में उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिले के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले के विकास के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को विकासात्मक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा ताकि लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा विकासात्मक कार्यों का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से उनकी समस्याएं भी सुनी और सहानुभूतिपूर्ण उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed