नाहन में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा: नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 16 को मिली नई क्यू ग्रेडिंग

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : स्थानीय खेल एवं मार्शल आर्ट्स संस्थान ‘वारटाइम कॉम्बैट सिस्टम’ में कराटे क्यू बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफ़लतापूर्वक आयोजन किया गया। ग्लोबल शोटोकान कराटे फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में कुल 16 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी नई क्यू ग्रेडिंग हासिल की और प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का कड़ा मूल्यांकन किया गया। परीक्षण में खरे उतरने वाले 16 विद्यार्थियों को उनकी योग्यतानुसार नई क्यू बेल्ट और आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

सफल रहने वाले खिलाड़ियों में 4वीं क्यू (पर्पल बेल्ट) में देवांशी पाथे, 6वीं क्यू (ब्लू बेल्ट) में अबीर वालिया, तथा 7वीं क्यू (ग्रीन बेल्ट) में हिमानीश सिंह ठाकुर, आध्या परमार व अयांश शर्मा शामिल रहे। वहीं 8वीं क्यू (ऑरेंज बेल्ट) में त्रिशा सैनी, चिराग एवं बियांका तनेजा ने सफलता पाई। 9वीं क्यू (येलो बेल्ट) में अलंकृता, श्रेयान बंसल, मोक्ष पंवार, शिवाय ठाकुर व आद्या श्री ठाकुर तथा 10वीं क्यू (येलो बेल्ट) में कृष्ण, सार्थक बधलान व भार्गव पंवार ने नई ग्रेडिंग हासिल की।

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने सभी सफल कराटेकाओं को बधाई देते हुए कहा कि कराटे में बेल्ट केवल एक रंग नहीं, बल्कि खिलाड़ी के कड़े परिश्रम, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का प्रतीक होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ अभ्यास जारी रखने और अपनी तकनीकों में और सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।