नाहन: रविवार को इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली, 7 घंटे का लगेगा पावर कट

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के कुछ क्षेत्रों और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को लोगों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नाहन उप-मंडल 1 के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक मर्मत और नई आर.टी.ओ. इमारत के समीप लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते रविवार (23 अगस्त) को शहर व साथ लगते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।

एसडीओ संतोष कुमार के अनुसार,कल सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कांशीवाला और दो-सड़का स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में बिजली पूरी तरह गुल रहेगी। इसके अलावा दोपहर 1:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक सुरला, जब्बल का बाग और जामली के आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पावर कट रहेगा।

विद्युत बोर्ड के एसडीओ संतोष कुमार ने स्पष्ट किया है कि यह शट-डाउन पूरी तरह से मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगा। यदि रविवार को बारिश या मौसम खराब होता है, तो मरम्मत कार्य को टाल दिया जाएगा और बिजली सप्लाई सुचारू रखी जाएगी। बोर्ड ने आम जनता व उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें और कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।