HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होगे 264 करोड
    हिमाचल विशेष

    नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होगे 264 करोड

    Hills PostBy Hills PostNovember 26, 20213 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: विश्व बैंक के सोजन्य से नाहन शहर के सौन्दर्यकरण के लिए 264 करोड रूपये व्यय किए जाएगे और इस योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद अगले 8 वर्षो तक इसके रख रखाव में अतिरिक्त 159 करोड रूपये व्यय किए जाएगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने एलएनटी इंजीनीयर कम्पनी के सदस्यों द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय में डीपीआर की प्रस्तुती के दौरान दी।
    उन्होंने बताया कि इस सौन्दर्यकरण योजना के अतंर्गत नाहन शहर के आसपास की लगभग 47 किलोमीटर सडकों को विकसित किया जाएगा जिसमें नगर परिषद की 21 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग की 12 किलोमीटर व पंचायतों की 4 किलोमीटर सडकों का नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि  इन सडकों को विकसित करने के लिए लगभग 80 करोड रूप्ये व्यय किए जाएगें।
    उन्होने बैठक में जानकारी देते हुए बताया  िकइस योजना के तहत नाहन शहर की सभी बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा और पूरे शहर में सौर उर्जा आधारित स्ट्रीट लाईटे लगाई जाएगी। जिसके लिए लगभग 80 करोड रूप्ये व्यय किए जाएगे। इसके अतिरिक्त नाहन के शहरी क्षेत्र में 73 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगे।

    उन्होंने बताया कि शहर में पार्किग की कमी के मध्यनजर शहर के अलग-अलग स्थानों पर पार्किग स्थल विकसित किए जाएगे। इसके अतिरिक्त शहर में 10 अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक वर्षा शालिका भी बनाई जाएगी। उपायुक्त ने कम्पनी के अधिकारियों को शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी के एटीएम स्थापित करनेे के निर्देश दिए ताकि लोगों को खेल मैदान, पार्क, अस्पताल व धार्मिक स्थलों पर सस्ते दामों पर साफ पीने योग्य पानी उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त शहर के शमशानघाट व कब्रिस्तान को सडक, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोडा जाएगा और शहर में ठोस कचरा प्रबन्धन प्रणाली सहित अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय स्थापित किए जाएगे। उन्होंने बताया कि नाहन शहर के कालीस्तान तालाब, रानीताल तालाब व रामकुण्डी में तालाब का सौन्दर्यकरण किया जाएगा और रामकुण्डी में एक खेल मैदान बनाया जाएगा।

    इस योजना के अंतर्गत कांशीवाला सब्जी मण्डी के पास 25 बसों की क्षमता वाले बस टर्मीनल का निर्माण किया जाएगा और नाहन शहर के अतंर्गत 6 अलग-अलग स्थानांे पर सडक जक्शन का निर्माण किया जाएगा जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को सुद्ढ किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शहर के सभी वार्डो में खेल मैदान, पार्क, ओपन जीम, योगा सेन्टर बनाने के लिए भी संभावनाए तलाशी जाएगी।
    इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अध्यक्षा नगर परिषद नाहन श्यामा पुण्डीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट की, हिमाचल आने का निमंत्रण दिया

    May 11, 2022

    मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में 105 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.