Close Menu
HillsPost
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    सोमवार, दिसम्बर 4
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»बजरंग कुश्ती क्लब धर्मपुर को प्रदान की 50 रेसलिंग मैट
    सोलन

    बजरंग कुश्ती क्लब धर्मपुर को प्रदान की 50 रेसलिंग मैट

    Hills PostBy Hills Postअप्रैल 8, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज सोलन जिला के धर्मपुर में बजरंग कुशती क्लब धर्मपुर को अपनी एच्छिक निधि से 50 रेसलिंग मैट प्रदान किए।डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेल और व्यायाम को प्रतिदिन नियमित समय प्रदान करने से युवाओं का पूर्ण विकास सुनिश्चित होता है।

    उन्होंने कहा कि कुश्ती एक ऐसा खेल है जो मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं में अत्यन्त लोकप्रिय भी है।स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा प्रतिभा को निखारने के लिए कार्यरत है। प्रदेश में सांसदों और विधायकों की सक्रिय भागीदारी से त्रिस्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुम्भ में कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट, एथेलेटिक्स, वालीबाॅल, बास्केटबाल जैसी खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ज़मीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान में सहायक सिद्ध होगा।

    आयुष मन्त्री ने बजरंग कुशती क्लब धर्मपुर के उभरते हुए पहलवानों का आह्वान किया कि कुश्ती की बारिकियों को समझें और नियमित अभ्यास से राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर ने अपनी और से बजरंग कुशती क्लब धर्मपुर को 20 रेसलिंग किट प्रदान की।बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, युवा भाजपा नेता संजय ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, यश्पाल ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, बजरंग कुशती क्लब धर्मपुर के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    अगरतला में आयोजित हैरिटेज फेस्ट में लगी हिमाचली नाटी

    दिसम्बर 3, 2023

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन ने 16वां वार्षिक समारोह मनाया

    नवम्बर 25, 2023

    कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय अंडर 19 वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

    नवम्बर 20, 2023

    सिरमौर कल्याण मंच ने जीवन सिंह के निधन पर जताया शोक

    नवम्बर 19, 2023

    डॉ. पंकज  अत्रि को जापान में मिला यंग रिसर्चर अवार्ड-2023

    नवम्बर 15, 2023

    गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली की धूम

    नवम्बर 10, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    अगरतला में आयोजित हैरिटेज फेस्ट में लगी हिमाचली नाटी

    दिसम्बर 3, 2023

    नाहन में आशा वर्कर घर-घर जा कर बना रही आभा कार्ड

    दिसम्बर 1, 2023

    नाहन का रानीताल पार्क खस्ताहाल, अनदेखी का शिकार

    नवम्बर 30, 2023

    अनुराग ठाकुर ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

    नवम्बर 30, 2023

    नाहन चौगान की शान है बाबा बनवारी दास पैवेलियन

    नवम्बर 29, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.