HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»बसदेहड़ा स्कूल को मिला बॉक्सिंग रिंग, सतपाल सिंह सत्ती ने किया शुभारंभ
    ऊना

    बसदेहड़ा स्कूल को मिला बॉक्सिंग रिंग, सतपाल सिंह सत्ती ने किया शुभारंभ

    संवाददाताBy संवाददाताJune 1, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा में 7 लाख रुपये लागत के बॉक्सिंग रिंग का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा बॉक्सिंग मैच भी खेला गया। सत्ती ने इसके अलावा गत देर सायं ग्र्राम पंचायत बहडाला के वार्ड नंबर 6 में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक 10 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुखद वातावरण प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों के सौदर्यीकरण एवं सुधारीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्कूलों में विभिन्न खेलों के मैट व खेल सामग्री प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र एक खेल स्टेडियम का निर्माण करके जनता को समर्पित किया गया है जबकि चार अन्य स्टेडियमों का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं क्योंकि खेल गतिविधियों हमारे चहूमुखी विकास में सहायक होती हैं। 

    सत्ती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 10 बॉक्सिंग रिंग मंजूर हुए हैं और बसदेहड़ा स्कूल प्रदेश का पहला स्कूल है, जहां पर बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग रिंग के लिए शैड भी बनाई जाएगी जिसके लिए 5.50 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में परीक्षा भवन व हॉल के निर्माण पर 60 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसके अलावा स्कूल परिसर पर 25 लाख से इंटरलॉक पेवर ब्लॉक्स लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे जिला में बसदेहड़ा स्कूल के भवन भव्य व मॉडल स्कूल कहलाने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने बताया कि 1.77 करोड़ से स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है।

    उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम में आने वाले समय में एथलैटिक््स का ट्रैक भी स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे जिस पर कुल 12 करोड़ का खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि स्कूल को इससे पूर्व 3.50 लाख रुपये के कबड्डी खेल के मैट भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कबड्डी के मैट के धूप व बारिश से बचाव हेतु शैड निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में केवल दो जिलों में ही हॉकी के एस्ट्रोटर्फ स्थापित किए गए हैं और यह बड़े गर्व का बात है कि जिला ऊना उन दो जिलों में शामिल है। उन्होंने बताया कि इंदिरा स्टेडियम ऊना में 3.56 करोड़ से हॉकी का एस्ट्रोटर्फ स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरा एस्ट्राटर्फ शिमला के शलारु में है। 

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, नगर परिषद अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, समस्त पार्षद, शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह, एडीपीओ संजय वशिष्ट, पूर्व एडीपीओ अनिल कुमार व रमन सहोड़, बसदेहड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य राजिन्द्र सिंह माहल, प्रधानाचार्य हरीश जोशी, रामजी दास मोदगिल व उपेन्द्र राणा, शहरी इकाई प्रधान हरीश पराशर, संजीव सोनी, हरमेश प्रभाकर, अमृत लाल भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के भरें जाएंगे 38 पद

    June 23, 2022

    नंगड़ां में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    June 23, 2022

    ऊना आईटीआई में  कैम्पस साक्षात्कार 27 जून को

    June 23, 2022

    इंदिरा स्टेडियम ऊना में वूमेन वनडे चैलेंजर ट्रॉफी संपन्न

    June 22, 2022

    ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद 

    June 21, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.