HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»बीड़-बिलिंग में सत्तर पायलट भरेंगे उड़ान : गुप्ता
    हिमाचल

    बीड़-बिलिंग में सत्तर पायलट भरेंगे उड़ान : गुप्ता

    बिजेन्दर शर्माBy बिजेन्दर शर्माNovember 10, 20101 Comment3 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धर्मशाला: कांगड़ा जिला की सुरय घाटी बीड़-बिलिंग में 11 नवंबर, वीरवार से आरंम्भ होने वाली हिमालयन ओपन पेराग्लाईडिंग चेंपियनशिप-2010 के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं और इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं खेल विभाग तथा पर्यटन एवं उड्डयन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा श्री आरएस गुप्ता ने आज यहां बताया कि कांगड़ा घाटी साहसिक खेल पेराग्लाइडिंग एवं धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम के कारण खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है जिससे जिला में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।

    श्री गुप्ता ने बताया कि पैराग्लाईडिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पायलटों का एैरो कल्ब ऑफ इण्डिया द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही पंजीकरण किया गया है तथा अब तक कुल सत्तर पायलटों ने पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के अपना पंजीकरण करवा दिया गया है। जिसमें से दस पायलट विदेशी, तीस सेना एवं अन्य भारतीय पायलट शामिल हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि पैराग्लाइडिंग की उड़ान के लिए बिलिंग घाटी समुद्र तल से 2600 मीटर की उंचाई पर स्थित है जबकि बीड़ में लेडिंग साइट समुद्र तल से 2080 मीटर की उंचाई पर स्थित है और यह घाटी विश्व में पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे उपयुक्त साइट मानी गई है। जिसके फलस्वरूप देश और विदेश से पैराग्लाइडिंग का शौक राने वाले खिलाड़ी इस घाटी में आकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के साथ साथ धौलाधार की नैसर्गिक छटा का उड़ान के दौरान आनंद उठाते हैं।

    उन्होंने बताया कि बिलिंग घाटी में 100 से 200 किमी तक पैराग्लाइडिंग की जा सकती है। क्रास कंट्री के लिए बिलिंग से मनाली तक और बिलिंग से धर्मशाला तक उड़ान का लुत्फ पर्यटक उठा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 से बिलिंग घाटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ पैराग्लाइडिंग शुरू हुई है। जबकि इस घाटी में वर्ष 2002 में पर्यटन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहली बार पैराग्लाइडिंग प्री वल्र्ड कप प्रतियोगिता करवाई गई थी और यह क्रम जारी है।

    उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले पायलटों को प्रदेश सरकार द्घारा प्रोत्साहन के रूप में समाननीय राशि प्रदान की जाएगी जिसमें ओवरऑल चैपियनशिप में प्रथम, द्घितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पायलटों को क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार रूपये की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी जबकि महिला चैपियनशिप, भारतीय उत्कृष्ट पायलटों तथा टीम चैपियन को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम, द्घितीय एवं तृतीय स्थान के रूप में को क्रमश: 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी ।

    उपायुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में फ्री-फलायर को भी निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप उडान की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पायलटों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं जिसमें तीन दलों का गठन किया गया है जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, पर्वतारोहण विभाग के अतिरिक्त स्थानीय लोगों को भी गाईड के रूप में शामिल किया गया है । उन्होंने बताया कि पायलटों के ठहरने तथा उनकी परिवहन इत्यादि की बेहतर व्यवस्था की जा रही है तथा पायलटों की सुविधा के लिए बीड एवं बिलिंग में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को भी बीड एवं बिलिंग में पानी व्यवस्था को चुस्त-दरूस्त बनाने के भी निर्देश दिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    बिजेन्दर शर्मा

    Related Posts

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022

    जलशक्ति मंत्री ने किया उप तहसील बगशाड़ का शुभारंभ

    May 16, 2022

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    1 Comment

    1. Jagat Ram on November 13, 2010 7:36 pm

      Sir

      Prize Amount is Very Less as it is dangrous game

      Reply

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.