HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»मंडी: पराशर में इको और साहसिक पर्यटन को लगे पंख
    मंडी

    मंडी: पराशर में इको और साहसिक पर्यटन को लगे पंख

    Hills PostBy Hills PostApril 20, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बुधवार को पराशर विकास प्राधिकरण की बैठक ली। पराशर में आयोजित इस बैठक में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में पराशर में पर्यटन को बढ़ावा देने और इसके लिए समुचित व्यवस्था बनाने को लेकर तैयार विभिन्न प्रस्तावों पर गहन मंथन किया गया।
    बैठक में पराशर में इको पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने, लैंडस्केपिंग एवं सुंदरीकरण के साथ पैदल टैक्स के सुधार, पार्किंग एवं प्रसाधन सुविधा, 12 महीने निर्बाध बिजली-पानी के प्रबंधों सहित पर्यटकों की सुविधा से जुड़े विभिन्न इंतजामों की रूपरेखा बनाने के अलावा इनसे जुड़े प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई।

    विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि पराशर में पर्यटन की की अपार संभावनाएं हैं। यहां सभी प्रकार के पर्यटन के साथ एयरो स्पोर्ट्स एवं अन्य साहसिक खेल गतिविधियों के लिए भी उपयुक्त स्थल हैं। इन सभी संभावनाओं को तराशने और बढ़ावा देने के लिए जय राम सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन बढ़ने से यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि पराशर के लिए कटोला सड़क के अलावा तीन और वाहन योग्य रास्तों का काम पूरा कर लिया गया है। अब इन्हें पक्का करने के लिए काम किया जाएगा। इनमें हणोगी-पराशर,पनारसा-ज्वालापुर-पराशर और पंडोह-शिवाबदार-पराशर सड़कें शामिल हैं।
    वहीं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि पराशर विकास प्राधिकरण के जरिए यहां पर्यटन विकास और पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है। बैठक में पर्यटन विकास से जुड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा और इन्हंे तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर पर्यटन, वन और खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पराशर में 12 महीने निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को प्लान तैयार करने को कहा गया है।

    बाद में विधायक और उपायुक्त ने पराशर में पैराग्लाइडिंग साइट का दौरा किया और वहां कॉमर्शियल पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू करने से जुड़ी व्यवस्था देखी। उन्होंने वहां पर्यटकों की सुविधा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
    इससे पहले विधायक एंव उपायुक्त ने देव श्री पराशर जी के मंदिर में माथा टेका। इस मौके मंदिर कमेटी ने विधायक एंव उपायुक्त को स्मृति चिन्ह किए। बैठक में उप-निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन एस.के.पराशर और एसीएफ चितरंजन दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    जलशक्ति मंत्री ने किया उप तहसील बगशाड़ का शुभारंभ

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022

    करसोग में पांच दिवसीय श्री मूल माहूंनाग मेला शुरू

    May 14, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.