HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»धार्मिक»मंडी शिवरात्रि के लिए कलाकारों के ऑडिशन 6 से 10 फरवरी तक
    धार्मिक

    मंडी शिवरात्रि के लिए कलाकारों के ऑडिशन 6 से 10 फरवरी तक

    संवाददाताBy संवाददाताजनवरी 28, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी, 28 जनवरी: मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन 6 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं।  ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हाॅल में 10ः30 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे।

    अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया 6 से 8 फरवरी तक मंडी जिला के कलाकारों के ऑडिशन होंगे जबकि 9 व 10 फरवरी को अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के ऑडिशन उपमंडलवार लिए जाएंगे। 6 फरवरी को मंडी सदर, कोटली व पधर, 7 फरवरी को सुन्दरनगर, बल्ह, बालीचैकी व जोगिन्द्रनगर उपमण्डल और 8 फरवरी को करसोग, गोहर, सराज, सरकाघाट, धर्मपुर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला व बिलासपुर जबकि 10 फरवरी को कुल्लू, किन्नौर, लाहुल, सिरमौर व सोलन जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय मंडी में आवेदन कर सकते हैं अथवा उनके ईमेल पते एडीसी मंडी एट द रेट जीमेल डाॅट काॅम पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। ऑडिशन में भाग लेने के लिए आए कलाकारों को आने जाने एवं रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न

    मार्च 30, 2023

    चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान

    मार्च 30, 2023

    सहारा से जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों को घर द्वार पर देगा स्वास्थ्य सुविधाएं

    मार्च 29, 2023

    सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सम्पन्न

    मार्च 28, 2023

    शिक्षा के लिए 8828 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित: रोहित ठाकुर

    मार्च 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.