HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»माता भीमाकाली मन्दिर परिसर में 7 दिवसीय 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ शुरू
    मंडी

    माता भीमाकाली मन्दिर परिसर में 7 दिवसीय 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ शुरू

    Hills PostBy Hills Postमार्च 12, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मण्डी:  विश्व शांन्ति, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण हेतु मंडी शहर के माता भीमाकाली मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाले 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ आज रविवार को शुरू हुआ।  मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद  प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित रही।

    महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने सांसद प्रतिभा सिंह का स्वागत किया व उन्हें शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। संसद प्रतिभा सिंह ने माता भीमाकाली मन्दिर में भी शीश नवाया व पूजा अर्चना की।

    50वें कोटी रूद्र महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने बताया कि भगवान शिव को समर्पित इस महायज्ञ में एक करोड़ मंत्रों का जाप होगा। इस यज्ञ के सफल आयोजन के लिए 751 ब्राह्मण यज्ञ को संपन्न करवाएंगे, इनमें 650 पंडित हिमाचल प्रदेश के हैं और 101 ब्राह्मण उत्तराखंड के हैं। इस यज्ञ में 51 वेदियाँ और 51 हवन कुंड  स्थापित किए गए हैं जिनमें 251 लोग आहुति डालेंगे।

    कोटी रूद्र महायज्ञ का आयोजन विश्व शांन्ति, विश्व उद्धार तथा प्रकृति और संस्कृति को बचाने के लिए  किया जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत बाबा भूतनाथ मंदिर से  कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 2100 कलश उठाए ब्रह्मण और अन्य श्रद्धालू माता भीमाकाली परिसर पहुंचे। महायज्ञ का समापन 18 मार्च को माता भीमाकाली मंदिर परिसर में होगा।

    प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चम्पा ठाकुर, भीमाकाली मन्दिर कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा, व्यापार मण्डल मण्डी के प्रधान राजेन्द्र महिन्द्रु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न

    मार्च 30, 2023

    सहारा से जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों को घर द्वार पर देगा स्वास्थ्य सुविधाएं

    मार्च 29, 2023

    सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सम्पन्न

    मार्च 28, 2023

    शिक्षा के लिए 8828 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित: रोहित ठाकुर

    मार्च 26, 2023

    विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता रैली

    मार्च 24, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.