HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»शिमला शहर को 24 घंटे मिलेगा पानी, परियोजना स्वीकृत
    शिमला

    शिमला शहर को 24 घंटे मिलेगा पानी, परियोजना स्वीकृत

    संवाददाताBy संवाददाताJuly 23, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां जानकारी दी कि भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केन्द्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन के तकनीकी विंग ने शिमला नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत जलापूर्ति सेवाओं में सुधार के लिए 492 करोड़ रुपये की सप्ताह भर 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है।

    उन्होंने कहा कि शिमला जलापूर्ति एवं सीवरेज सेवा वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रेटर शिमला में जलापूर्ति योजनाओं के सुधार के लिए 1825 करोड़ रुपये वित्तीय परिव्यय की परियोजना को विश्व बैंक द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1825 करोड़ रुपये की इस परियोजना में विश्व बैंक द्वारा 1168 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी तथा शेष 657 करोड़ रुपये हिमाचल सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि शिमला शहर के लिए सप्ताह भर 24 घंटे जल उपलब्ध करवाने वाली जलापूर्ति परियोजना का मुख्य उद्देश्य नोन रेवेन्यू जल को कम करना, ऊर्जा कुशल प्रौद्योगिकी की शुरूआत, जलापूर्ति प्रणालियों को डिजिटल स्वरूप प्रदान करना और भारत सरकार तथा हिमाचल सरकार के मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

    उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है तथा 31 अक्तूबर, 2022 तक सफल बोलीकर्त्ता को निविदा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह परियोजना वर्ष 2025 तक पूरी कर ली जाएगी तथा शिमला शहर के नागरिकों को सप्ताह भर 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    कुल्लू में नष्ट किए 5 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ: जय राम ठाकुर

    August 11, 2022

    हिमाचल ने सुनिश्चित किया महिलाओं का सशक्तिकरण: जय राम ठाकुर

    August 10, 2022

    केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से कांग्रेस और भाजपा में हड़कंप: गौरव शर्मा

    August 9, 2022

    विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, शिमला में प्रचार जारी

    August 6, 2022

    डॉ. यशवंत सिंह परमार की 116वीं जयंती मनाई गई

    August 4, 2022

    हिमाचल मंत्रिमण्डल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 320 पदों को भरने का निर्णय लिया

    August 3, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    मंडी: मंडी जिले में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.