HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करे HPPCL : सुक्खू
    शिमला

    शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करे HPPCL : सुक्खू

    Hills PostBy Hills Postमार्च 11, 20232 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए 450 मैगावॉट क्षमता की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2012 में निविदा जारी की गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से इसके निर्माण कार्य में विलंब हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं में विलंब के कारण इनकी निर्माण लागत में वृद्धि होती है जिससे राज्य को नुकसान होता है। उन्हांेने कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा किया जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशनलिमिटड (एचपीपीसीएल) के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी बाधाओं का निराकरण कर तीन माह के पश्चात एक और समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने परियोजना के निर्माण के लिए उत्तरादायी कंपनी को श्रम शक्ति में वृद्धि कर शेष निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा मंे पूरा करने के लिए कहा।
    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शोंगटोंग जल विद्युत ऊर्जा परियोजना के पूरा होने से वार्षिक 1579 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। इससे राज्य में 1300 करोड़ रुपये का विद्युत उत्पादन होगा। परियोजना के समयबद्ध कार्यान्वित होने से 250 करोड़ रुपये की बचत होगी जिससे राजस्व पर 156 करोड़ रुपये की ब्याज़ उपलब्ध होगी, जिससे प्रदेश को कुल 1706 करोड़ रुपये का लाभ होगा।

    मुख्यमंत्री ने लाभ अर्जित करने वाली तथा राजस्व उत्पन्न करने वाली परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने पर बल दिया। उन्हांेने कहा कि इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्हांेने इस परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने पर बल दिया। राज्य सरकार जल विद्युत और सौर ऊर्जा के उपयोग से हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हांेने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य ने वर्ष 2024 के अन्त तक 500 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अभिषेक जैन, बहुउद्देशीय ऊर्जा परियोजना एवं ऊर्जा सचिव राजीव कुमार, एचपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा, निदेशक डॉ. अमित कुमार, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा निर्माण कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम में मनाया अपना जन्मदिवस

    मार्च 26, 2023

    मुख्यमंत्री ने संजौली महाविद्यालय के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा की

    मार्च 25, 2023

    मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई

    मार्च 25, 2023

    हिमाचल सरकार ने 8 IPS व HPS अधिकारी बदले

    मार्च 21, 2023

    हिमाचल प्रदेश ने फ्रांसीसी एजेंसी के साथ 817.12 करोड़ के MOU किए

    मार्च 21, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.