HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»सरदार पटेल विश्वविद्यालय से मंडी सहित 5 जिलों को लाभ
    मंडी

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय से मंडी सहित 5 जिलों को लाभ

    संवाददाताBy संवाददाताMay 10, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: मंडी में प्रदेश की दूसरी राज्य यूनिवर्सिटी ‘सरदार पटेल विश्वविद्यालय’ खुलने से 5 जिलों के हजारों विद्यार्थियों को सीधे तौर पर लाभ होगा। अभी तक ये विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे थे। अब मंडी में खुले नए विश्वविद्यालय से इन विद्यार्थियों को अनेक फायदे होंगे। समय और धन की बचत के साथ ही उन्हें अब छोटे-छोटे काम के लिए शिमला की दौड़ नहीं लगानी होगी।

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अधीन मंडी समेत 5 जिलों के 137 कॉलेज आएंगे। इनमें मंडी, कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले के कॉलेज शामिल हैं।
     बता दें, सोमवार को मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इसे लेकर स्वीकृति दी गई है। बैठक में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के क्षेत्राधिकार के निर्धारण को स्वीकृति दी गई। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के तहत 137 महाविद्यालय, जबकि शिमला, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों के 165 महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अंतर्गत आएंगे।

    सरकार की सौगात से गदगद जनता

    उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने को समर्पित जय राम सरकार की इस सौगात से युवाओं, शिक्षार्थियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों और व्यापार जगत समेत हर तबके के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है।
    अपनी प्रसन्नता व्यक्त हुए एचपीयू शिमला से एलएलबी पास आउट लोहारा गांव के मनीष सैनी का कहना है कि घर के समीप उच्च शिक्षा की सुविधा से गरीब बच्चों को बड़ी सहूलियत होगी। मां बाप का खर्चा बचेगा।
    व्यापार मंडल मंडी के प्रधान राजेश महेंद्रु का कहना है कि मंडी में एक बड़े स्तर का संस्थान आने से क्षेत्र में व्यापार फलेगा फूलेगा। इससे व्यापार जगत के लोग लाभान्वित होंगे।

    वहीं नगर निगम मंडी के पार्षद सोमेश उपाध्याय और पंकज कपूर का कहना है कि मंडी में राज्य यूनिवर्सिटी खुलने से छात्रों के समय और धन की बचत होगी। मंडी सबके लिए एक केंद्र स्थल है, इससे हर तबके को फायदा होगा। स्याहं गांव के राकेश वालिया ने मंडी में यूनिवर्सिटी खोलने को जय राम सरकार का कमाल का फैसला बताते हुए सरकार का आभार जताया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022

    करसोग में पांच दिवसीय श्री मूल माहूंनाग मेला शुरू

    May 14, 2022

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 19 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    May 13, 2022

    पंडित सुख राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    May 12, 2022

    मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर शोक जताया

    May 11, 2022

    पंडित जी को उनके प्रगतिशील विचारों, दूरदर्शी सोच और लोक विकास के कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा: महेंद्र सिंह ठाकुर

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.