नाहन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक कल्याण योजनाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ‘ई-कल्याण’ पोर्टल विकसित किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पात्र व्यक्ति पोर्टल पर जाकर योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ लाभार्थियों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। ऑनलाइन व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलेगी तथा पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाया जा सकेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें और योजना से संबंधित निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन एवं योजना से संबंधित जानकारी के लिए https://himparivar-hp.gov.in/