नाहन : हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के लिए नवम्बर 2026 का वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की पासिंग के लिए 5 और 25 नवम्बर 2026 की तिथियां तय की गई हैं, जबकि चालकों के लिए ड्राइविंग टेस्ट 6 और 26 नवम्बर को आयोजित किए जाएंगे।
पांवटा साहिब उपमंडल में वाहनों की पासिंग के लिए 16 और 27 नवम्बर की तारीख रखी गई है। इसके अतिरिक्त ड्राइविंग टेस्ट 17 और 28 नवम्बर 2026 को आयोजित होंगे।

वहीं राजगढ़ क्षेत्र में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों प्रक्रियाएं एक ही दिन 2 नवम्बर 2026 को पूरी की जाएंगी। संगड़ाह उपमंडल के लिए 3 नवम्बर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है, जहाँ इसी दिन पासिंग और टेस्ट दोनों होंगे। इसके अलावा सराहां (पच्छाद) क्षेत्र के आवेदकों के लिए 21 नवम्बर 2026 का दिन तय किया गया है।
कफोटा और शिलाई के लिए एक ही दिन 19 नवम्बर 2026 की तारीख तय की गई है, लेकिन समय को दो हिस्सों में बांटा गया है। 19 नवम्बर को पूर्वाह्न (सुबह) कफोटा में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे, जबकि उसी दिन अपराह्न (दोपहर बाद) शिलाई क्षेत्र में यह कार्य पूरा किया जाएगा।
RTO सिरमौर ने सभी वाहन मालिकों, व्यावसायिक चालकों और नए ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निर्धारित दिन ही उपस्थित हों और वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें।