सिरमौर: सतौन में रास्ता रोककर कार चालक से मारपीट, मामला दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : सिरमौर जिले के कमरऊ उप-तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सतौन में रास्ता रोककर वाहन चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना पुरूवाला में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शिकायतकर्ता चरण सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव सटौड, डाकघर कान्टी मशवा, तहसील कमरऊ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 18 नवंबर को वह अपनी गाड़ी (नंबर HP06-4680) में सवार होकर भजौन से अपने घर सतौन की ओर आ रहे थे। जब वह दोपहर करीब 12:30 बजे सतौन पहुंचे, तो पौका निवासी तपेन्द्र सिंह पुत्र रूप सिंह ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें गाड़ी से बाहर खींच निकाला।

शिकायत के अनुसार, आरोपित ने चरण सिंह के साथ गाली-गलौज की और बिना किसी वजह के थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाना पुरूवाला में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed