HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»सुंदरनगर का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न
    मंडी

    सुंदरनगर का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न

    Hills PostBy Hills PostApril 10, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुंदरनगर: पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2022, रविवार को समाप्त हो गया। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने 6 अप्रैल से शुरू हुए इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उन्होंने महामाया मंदिर में देवी देवताओं की पूजा अर्चना की तथा माहामाया मंदिर से ज्वाहर पार्क मेला ग्राउंड तक देवी देवताओं की भव्य शोभायात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने कम्युनिटी हॉल में कन्या पूजन भी किया।

    समापन समारोह के अवसर पर जवाहर पार्क सुंदरनगर में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। सुकेत देवता मेला सुकेत रियासत में प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। सुकेत रियासत के विभिन्न देवी देवता इस मेले में शिरकत करते हैं। समय के साथ इस मेले का स्वरूप निखरता जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार द्वारा सुकेत देवता मेले को राज्य स्तर का दर्जा भी दिया गया।उन्होंने कहा कि इस उत्सव की बहुमूल्य परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं।

    संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा सवा चार वर्षों में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास हुआ है तथा जनसमस्याओं का ईमानदारी के साथ समाधान करने का प्रयास किया गया है।

    विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से मेले में आए सुकेत के सभी देवी देवताओं का नजराना 50% बढ़ाने की घोषणा की।इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत संबोधन किया और सुकेत देवता मेले के बारे में अपने विचार सांझा किए। उन्होंने राज्य स्तरीय नलवाड़ व देवता मेला 2022, सुंदरनगर के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सुंदरनगर नगरपरिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, तहसीलदार सुंदरनगर जगदीश चंद शर्मा, सुकेत सर्व देवता कमेटी अध्यक्ष डॉ अभिषेक सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022

    करसोग में पांच दिवसीय श्री मूल माहूंनाग मेला शुरू

    May 14, 2022

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 19 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    May 13, 2022

    पंडित सुख राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    May 12, 2022

    मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर शोक जताया

    May 11, 2022

    पंडित जी को उनके प्रगतिशील विचारों, दूरदर्शी सोच और लोक विकास के कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा: महेंद्र सिंह ठाकुर

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.