HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, May 20
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»हरियाणा सरकार ने केन्द्र को भेजे 13 नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रस्ताव
    हिमाचल विशेष

    हरियाणा सरकार ने केन्द्र को भेजे 13 नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रस्ताव

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहSeptember 17, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने कौशल विकास मिशन के तहत राज्य में सार्वजनिक निजी भागीदारिता के तहत 13 नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा 96 कौशल विकास केन्द्रों की स्थापना की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं। यह जानकारी हरियाणा की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य स्तरीय कौशल विकास मिशन की तीसरी बैठक में दी गई। बैठक विभागों के प्रशासनिक सचिवों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा विभिन्न विभागों द्वारा दक्ष कार्यबल के प्रशिक्षण लक्ष्य को अंतिम रूप देना और कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत हुई प्रगति पर चर्चा करनी थी।

    बैठक में उर्वशी गुलाटी ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं बहुतकनीकी संस्थानों में गुणवत्तापरक प्रशिक्षण तथा लघु अवधि के व्यवसायिक कोर्स आरम्भ करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ उद्योगों की दक्ष कार्यबल की मांग को भी काफी हद तक पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कौशल विकास के लिए शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध न्फ्रास्ट्रक्चर का अधिकतम उपयोग करने की भी बात कही। बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि स्कूल ड्रोपआउट को प्रशिक्षण उपलब्ध करवानेतथा व्यक्तियों के वर्तमान कौशल को प्रमाणित करने के मद्देनजर औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के महानिदेशक, रोजगार एवं प्रशिक्षण के रोजगारयोग्य माडुलर पर आधारित कौशल विकास इनिशिएटिव स्कीम क्रियान्वित की जा रही है। योजना के अन्तर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। केन्द्र सरकार कौशल विकास पर सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राष्टïरीय कौशल विकास परिषद गठित की गई है। कौशल विकास मिशन के तहत देशभर में आईटीआईज में इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जा रहा है तथा कार्यक्रम के तहत देश में 1500 आईटीआईज तथा 5000 कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2022 तक 500 मिलियन प्रशिक्षित कार्यबल तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.