शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस आज शिमला में हीरानगर के समीप गहरी खाई में गिरने का दुःखद समाचार मिला है। बताया जाता है कि यह बस शिमला से नगरोटा बगवां जा रही थी। दुर्घटना में 23 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो यात्रियों के बस में ही फंसे होने की सूचना मिल रही है। बस दुर्घटना आज दोपहर 2:30 बजे के करीब की है।

जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस के दुर्घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा अपने बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। एक जानकारी के अनुसार बस में 20 से 25 यात्री सफर कर रहे थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version