HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, May 20
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर संगोष्ठी आयोजित
    शिमला

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर संगोष्ठी आयोजित

    Hills PostBy Hills PostApril 7, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के सभी शिक्षा संस्थानों का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एन.ई.पी.) को कार्यान्वित करने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि इस नीति के बारे में सभी जानते हैं इसलिए अब इसे व्यवहारिक रूप दिया जाना चाहिए। राज्यपाल आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर एक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबध कालेजों के प्रधानचार्य उपस्थित थे।

    श्री आर्लेकर ने कहा कि एन.ई.पी. के कार्यान्वयन के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमें विश्व गुरू बनाने की बात करते हैं। उनका हम सब पर विशेषकर हमारे शिक्षक वर्ग पर विश्वास है इस आधार पर वह यह कहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके विश्वास का पात्र होना हम सबकी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एन.ई.पी. को लेकर काफी कार्य किया गया है। सरकारी स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं और विश्वविद्यालयों ने इस पर काम करना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस पूरी तरह लागू कर देश भर मेें अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे युवा डिग्रियां लेकर केवल नौकरियां मांग रहे हैं। अब हमने यह तय करना है कि हमें नौकरी लेने वाला बनना है या नौकरी देने वाला। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सृजनात्मक क्षमता को जागृत करने पर जोर दिया गया है। शिक्षा में मूल्यबोध, दृष्टिकोण और सृजनात्मक कल्पना के निमित्त शिक्षा नीति को प्रभावी तौर पर क्रियान्वयन करने पर भी बल दिया जा रहा है। स्वतंत्रता के बाद पहली बार कोई शिक्षा नीति बनी है, जिसमें भारतीयता का समावेश देखा जा सकता है। नई शिक्षा नीति में कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें हैं, जिनके व्यवहारिक अनुप्रयोग से भारत की शिक्षा को एक नया स्पर्श मिलेगा, जिसके बल पर हम भारतवर्ष को पुनः विश्वगुरू के पद पर आसीन करने की दिशा में अग्रसर हो सकेंगे।

    यह शिक्षा नीति उच्च शिक्षा में बहुआनुशासनिकता एवं समग्र शिक्षा के मूल्यों को पोषित करते हुए भविष्य मेें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, मानविकी और खेल में ज्ञान की एकात्मता एवं समग्रता की दृष्टि को सुनिश्चित करेगी। ऐसी दृष्टि की इस नीति को समग्रता एवं व्यापकता प्रदान करती है। इससे पूर्व, प्रधान सचिव शिक्षा श्री रजनीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक बड़ा दायित्व है, जिसे सभी को मिलकर कार्यान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसका कार्यान्वयन उत्सव के तौर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके कार्यान्वयन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम पुनः अपना योगदान दे सकेंगे और इसी से राष्ट्र निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने में शिक्षकों की अहम् भूमिका रहेगी।

    उन्होंने विश्वास जताया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थान एक टीम भावना से इसे लागू करने में सहयोग करेंगे।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए 31 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि इस नीति को लागू कर हमें अंतरराष्ट्रीयकरण की ओर बढ़ना है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों जानकारी दी।विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    शिमला: कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीत-संगीत के माध्यम से किया जागरूक

    May 19, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    देव आस्था का प्रतीक सीपुर मेले का शुभारंभ

    May 14, 2022

    शिमला के समीप कार दुर्घटना में महिला की मौत, 3 घायल

    May 14, 2022

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल का महा क्विज प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.