शिमला: हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं | जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल में भी एक सड़क दुर्घटना में प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपना जीवन खो दिया है | बताया जाता है कि दुर्घटना में जीवन खोने वाला कांस्टेबल पुलिस स्टेशन रोहड़ू में कार्यरत था। मृतक कांस्टेबल की पहचान 32 वर्षीय दुष्यंत निवासी जुब्बल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना मेंहदली नामक स्थान पर हुई, कांस्टेबल जिसे समय नाइट ड्यूटी के लिए निजी कार से पुलिस स्टेशन जा रहा था। मेंहदली के समीप कार ने अनियंत्रण होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई थी और गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के बीच ही कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version