कुनिहार में फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स कार्यशाला का आयोजन

Photo of author

By Hills Post

सोलन: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रदर्शन को बढ़ावा और गति देना (रैम्प) परियोजना के सोशल इन्क्लूजन इंटरवेंशन के अंतर्गत ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस कुनिहार में फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता के स्रोतों, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और उद्यम स्थापना व विस्तार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान डी.आई.सी. सोलन, एसबीआई बैंक, एनआरएलएम और यूको आरसेटी के प्रतिनिधियों ने महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय, प्रशिक्षण और संस्थागत सहायता योजनाओं की जानकारी साझा की। महिला उद्यमी रीता देवी ने अपने उद्यमिता अनुभव साझा करते हुए व्यवसाय से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों और अवसरों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। इसके अलावा, समाजसेवी कौशल्या ने भी महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

कार्यशाला के दौरान एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिला उद्यमियों ने बैंकिंग, ऋण और व्यवसाय विस्तार से जुड़े अपने सवाल विशेषज्ञों के सामने रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस सफल कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कुनिहार तनमय कंवर, विनय वर्मा, विनोद, मदन गोपाल, अनिल, किरण, और मिशन एक्जीक्यूटिव अमित गौतम सहित कई विशिष्ट अतिथि व वक्ता उपस्थित रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।