गांधीवाद पर चलकर ही शांति कायम की जा सकती है -हुड्डा

Photo of author

By Hills Post

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डï ने कहा कि गांधीवाद ही केवल ऐसा रास्ता है, जिससे विश्व में शांति बनाई रखी जा सकती है । मुख्यमंत्री आज यहां गांधी वैश्विक परिवार द्वारा जाने माने स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणबीर सिंह को मरणोपरांत महात्मा गांधी सेवा मैडल प्रदान करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान ग्रहण करने उपरान्त उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। यह मैडल गांधी वैश्विक परिवार के उपाध्यक्ष एसपी वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। मैडल पर राष्टï्र पिता महात्मा गांधी के हस्ताक्षर उभरे हुए थे और हस्ताक्षरों के चारो ओर ”मेरा जीवन मेरा संदेशÓÓ शब्द लिखे हुए थे। मुख्यमंत्री को वर्ष 1973-74 की संसद में कांग्रेस पार्टी की स्थाई समिति के सदस्यों तथा पदाधिकारियों का एक ग्रुप फोटो भी भेंट किया गया, जिसमें चौ. रणबीर सिंह इंदिरा गांधी के साथ थे।

हुड्डï ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के लिए लोगों में जागृति पैदा करने के साथ-साथ अहिंसा के रास्ते पर चलने पर जोर दिया। इससे पूर्व गांधी वैश्विक परिवार के उपाध्यक्ष एस पी वर्मा ने कहा कि इस संगठन के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद के दिशानिर्देशों पर वे उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में महात्मा गांधी के साथ कार्य किया। हुड्डï को महाराष्टï्र से आये स्वतंत्रता सेनानी बापू साहिब घड़के द्वारा फूलों का हार अहमदाबाद से आये कामरेड, मोहम्मद अनिफ गांधी द्वारा सूत की माला पहनाकर पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हुड्डï ने निर्मला देशपांडे के जीवन पर राम मनोहर राय द्वारा लिखित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर गांधी वैश्विक परिवार के राष्टï्रीय महासचिव राम मनोहर राय, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव छत्तर सिंह, प्रधान ओएसडी एम एस चोपड़ा के अलावा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठï अधिकारियों के साथ-साथ चौ. रणबीर सिंह को सम्मानित करने आये 11 राज्यों के गांधी वैश्विक परिवार के लगभग 50 प्रतिनिधी भी उपस्थित थे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed