मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर शहर से गुजरने वाले NH-21 चंडीगढ़-मनाली व अन्य संपर्क मार्गों पर आजकल आवारा पशुओं का एकछत्र राज है। यहां पर सड़कों पर आवारा पशु घूमते रहते हैं। कई बार पशुओं के कारण सड़क पर जाम लग जाता है, वहीं आए दिन वाहन चालक सड़कों पर इनकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

इन आवारा पशुओं की वजह से अक्सर रात्रि के समय सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। अंधेरे की वजह से ये आवारा पशु सड़कों पर बैठे हुए दिखाई ही नहीं देते। जिससे दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर मंडराते आवारा पशु लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। लोगों ने प्रशासन से इन आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला या जंगल में छोड़ कर समस्या का हल जल्द से जल्द निकालने की मांग की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version