शिमला: तीन दिवसीय जैविक मेला व फूड फैस्टिवल शिमला के इंन्दिरा गांधी खेल परिसर में 10 जून से 12 जून 2010 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल 10 जून, 2010 को करेंगे। इस प्रकार का राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश में पहली बार किया जा रहा है।

कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जैविक मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, अंतरराष्ट्रीय जैविक कृषि केन्द्र और कृषि वित्त निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा लगाया जाने वाला जैविक फूड कोर्ट होगा, जहां हिमाचली जैविक व्यंजन परोसे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरे फूड कोर्ट में हिमाचली जैविक व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले के अन्य आकर्षणों में प्रदर्शनी ब्लॉक, जहां किसानों द्वारा जैविक उत्पाद रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जैविक उत्पाद, जैविक इन्पुट, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां विपणन व प्रमाणीकरण संस्थाएं अपने स्टॉल लगाएंगी।

प्रवक्ता ने कहा कि मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश में जैविक खेती को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किसानों के लिए लिए विचार-विमश व कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा जैविक खेती से सम्बन्धित शोध व विकास को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले के दौरान जैविक तकनीक से संबंधित प्रदर्शन डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आमंत्रित किसानों को इस मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा, ताकि वे इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने प्रदेश के किसानों से इस मेले में शामिल होने का आग्रह किया, जिसके लिए किसान प्रतिदिन प्रातः 11 बजे के उपरांत निःशुल्क प्रवेश कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version