तंबाकू सेवन से दूर रहें, जिले को तंबाकू मुक्त बनाने में दें सहयोग

Photo of author

By संवाददाता

रिकांगपिओ: अंतरराष्ट्रीय तंबाकू दिवस के अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले के लोगों से आग्रह किया है कि वे तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहें तथा जिले को तंबाकू मुक्त जिला बनाने में अपना सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि जिले में अस्थमा व श्वास रोग की संख्या अधिक है जिसका मुख्य कारण लोगों द्वारा तंबाकू का सेवन करना है। उन्होंने कहा कि तंबाकू से अनेक गंभीर बीमारियां जैसे गले, मुंह आदि के कैंसर का भी हमेशा खतरा बना रहता है। परीक्षणों से यह भी पता चला है कि धूम्रपान का सेवन करने वालों में कोरोना संक्रमण भी तेजी से फैलता है।

क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में भी कोविड नियमों की पालना करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा पैरा-मेडिकल स्टाॅफ को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई।

error: Not Allowed