त्रिलोकपुर व नाहन रेंज के कुछ आरक्षित वनों में भाबड घास की नीलामी 25 सितंबर को

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : वन मण्डलाधिकारी, नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के अधीनस्थ, त्रिलोकपुर व नाहन रेंज के कुछ आरक्षित वनों में भाबड घास की नीलामी 25 सितंबर, 2025 को प्रातः 11.00 बजे वन मण्डल अधिकारी नाहन के कार्यालय में रखी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक बोली दाता बोली देने से पहले मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर ले। उन्होंने बताया कि नीलामी की सभी शर्तों का ब्यौरा भी मौके पर पढ़ कर सुनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोली दाता अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

भाबड घास

उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता की पात्रता के लिए मुबलिक 5000/-रुपये बोली से पहले मौके पर जमा करवाने होंगे। यह राशि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाताओं को वापिस कर दी जाएगी तथा सफल बोलीदाता से मौके पर पूरी कीमत एकमुश्त विक्रय कर सहित पूरी राशि के साथ वसूल की जायेगी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed