मंडी : राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुन्दरनगर में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ- साथ 8 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों के लिए फन गेम्स का भी आयोजन हुआ। फन गेम्स में थ्री लेग रेज, चम्मच रेस आदि खेल शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।
थ्री लैग रेस में कार्तिक और सक्षम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सूर्यांश और दक्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों की चम्मच रेस में कार्तिक ने पहला स्थान तो तुषार ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की चमच रेस में श्रीजल ने पहला स्थान और मेराशी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इस दौरान डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। उन्होंने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों की ओर भी अवश्य ध्यान देना चाहिए। बच्चे आरंभ से ही यदि खेलों में रुचि लेते हैं तो आगे चल कर देश को अच्छे खिलाड़ी मिल सकते हैं।

महिलाओं ने रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में दिखाया दम

नलवाड़ मेला में महिलाओं व पुरूषों के लिए भी फन गेम्स का आयोजन किया। फन गेम्स में रस्सा कस्सी महिलाओं के लिए बड़ा ही आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें विभिन्न महिला मंडलों ने खूब जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता में जागृति महिला मण्डल चच्योट ने महिला मण्डल घांगल को हराकर कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरूष वर्ग में मलोह-ए ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को हराया।
इसके साथ-साथ मेला मैदान में महिला वर्ग में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कांता देवी ने प्रथम जबकि कृतिका ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version