श्री रेणुका जी: विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत ददाहू में आज भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। चुनाव कार्यालय को होटल डैविकोस प्लाजा की बैसमैंट मे खोला गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के लिए कार्य करने का भी आव्हान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, रेणुका जिला परिषद मेंबर सूर्य तोमर, रेणुका से भाजपा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार माने जा रहे नारायण सिंह विभिन्न पंचायतों के प्रधान व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version