नाहन: ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी के 5 सदस्यों ने किया रक्तदान, उपचाराधीन मरीजों को मिली संजीवनी

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : मानवता की सेवा और समाज कल्याण के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए ‘ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर’ के पांच सक्रिय सदस्यों ने आज स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह रक्तदान डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन, नाहन स्थित एक निजी अस्पताल तथा नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में उपचाराधीन जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के उद्देश्य से किया गया।

सोसाइटी के इस पुनीत अभियान के तहत सदस्यों ने अलग-अलग रक्त समूहों का दान कर मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत पहुंचाई। रक्तदान करने वाले सदस्यों में गौरव और प्रकाश भारद्वाज ने AB पॉजिटिव, रितेश सैनी और सौरव ने A पॉजिटिव तथा महेश ने B पॉजिटिव रक्तदान किया।

रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात ब्लड बैंक नाहन की स्टाफ नर्स स्वाति ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed