नाहन: पीजी कॉलेज में कर्मचारियों के लिए योग सत्र, एनएसएस व आयुष विभाग की पहल

नाहन : आज डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन की एनएसएस इकाई 1 एवं 2 द्वारा आयुष विभाग, नाहन के सहयोग से महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक विशेष वाई-ब्रेक योग सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र दोपहर 01:10 से 01:40 बजे तक स्टाफ रूम में आयोजित हुआ, जिसमें समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में आयुष विभाग की डॉ. ममता जैन एवं डॉ. उन्नति शर्मा ने योग सत्र का संचालन करते हुए अल्प समय में किए जा सकने वाले उपयोगी योग अभ्यासों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ट्विंकल द्वारा किया गया तथा जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. पंकज चांडक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

योग सत्र

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने योग सत्र की सराहना करते हुए कहा कि “योग वर्तमान जीवनशैली में अत्यंत आवश्यक है और कार्यस्थल पर ऐसे सत्र मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं।” इस अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. देव राज शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. उत्तमा पांडेय, डॉ. विवेक नेगी, तथा कार्यालय अधीक्षक सुरेश शर्मा सहित अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed